Nainital-Haldwani News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारी बारिश के चलते हल्द्वानी को चलने वाली 13 ट्रेनें निरस्त

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी,भारी बारिश के चलते हल्द्वानी को चलने वाली 13 ट्रेनें निरस्त

हल्द्वानी: प्रदेश में भारी बारिश ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खासकर कुमाऊं मंडल में 124 साल के बाद इतनी तगड़ी बारिश हुई है। 1897 के बाद अब हुई इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने तबाही ही तबाही मचा दी है। कई लोग मलबे में दबने के कारण जान गंवा चुके हैं। नैनीताल में झील से पानी बाहर आ गया। हल्द्वानी में गौला पुल टूट गया।

बीते दिन सबसे पहले काठगोदाम के पास रेलवे ट्रेक गौला नदी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम-रामपुर एवं काशीपुर-लालकुंआ रेलखंडों में विभिन्न स्थानों पर रेलवे ट्रैक की मिट्टी के कटान एवं जलभराव के मामले सामने आए हैं। इसलिए अब निम्न ट्रेनों के निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं ओरिजनेशन का आदेश रेलवे द्वारा जारी कर दिया गया है।

निरस्त हुई ट्रेनें

1. काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04125 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

2. नई दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02040 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

3. काठगोदाम- नईदिल्ली बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02039 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

4. काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02092 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

5.देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02091 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

6. काठगोदाम-दिल्लीे बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05036 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

7. रामनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05356 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

8. दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05035 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

9. दिल्ली-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05355 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

10. बरेली सिटी-काशीपुर-बरेली सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05351/05352 को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

11. काठगोदाम-मुरादाबाद- काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05331/05332 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।

12. मुरादाबाद-काठगोदाम- मुरादाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05363/05364 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।

13. रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05366/05334 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

1. 18 अक्टूबर, 2021 को हावड़ा से काठगोदाम को चलने वाली गाड़ी सं. 03019 विशेष गाड़ी की यात्रा को बरेली में समाप्त कर 20 अक्टूबर, 2021 को गाड़ी सं. 03020 के रूप में बरेली से हावड़ा के लिए रवाना की जायेगी।

2. 19 अक्टूबर, 2021 को जैसलमेर-काठगोदाम, जैसलमेर-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05013/05313 विशेष गाड़ी की यात्रा मुरादाबाद में समाप्त कर इन्हें 20 अक्टूबर, 2021 को 05014/05314 के रूप में मुरादाबाद से रवाना किया जायेगा।

To Top