Nainital-Haldwani News

नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, भगवान का शुक्र कि बड़ा हादसा टल गया

Ad

नैनीताल: रूसी बाईपास क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पर्यटकों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। ये कार नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। गनीमत ये रही कि कार नीचे गिरते समय पेड़ों में फंस कर रुक कई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार दिल्ली की पालम कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार नैनीताल घूमने आए हुए थे। मुकेश के साथ उनके साथी योगेश बघेल, सत्या और कन्हैया लाल भी यहां पहुंचे थे। रविवार को यहां पहुंचने के बाद आज उनकी वापसी थी।

ऐसे में सोमवार को जब चारों अपने सेंट्रो वाहन (डीएल8सीएन-9299) से वापस लौट रहे थे, तभी वाहन रूसी बाईपास के पास खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि स्पीड तेज होने के चलते कार मोड़ में अनियंत्रित हो गई। जिस कारण पैराफिट तोड़ते हुए खाई में गिर गई।

बता दें कि इस बीच वाहन सवार दो युवक बीच में ही कूद गए, जबकि दो युवक वाहन समेत खाई की ओर गिरने लगे। हालांकि पेड़ों से टकराने के बाद कार रुक गई। राहगीरों और बाईपास के सभी दुकान संचालकों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद फौरन तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। एक घंटे मेहनत की तब जाकर तीन युवकों को खाई से निकाला गया। चौथे युवक के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। घायलों को फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top