Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को नहीं मिला कमरा, रोडवेज स्टेशन पर गुजारी रात

Ad

Nainital news: Nainital hotel rooms booked: सरोवर नगरी की सुंदरता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसकी सुंदरता का हर कोई दीवाना है। सरोवर नगरी में हर दिन कई हजारों पर्यटक आते हैं। जो यहां की सुंदरता के कायल हो जाते हैं। यहां के सुंदर पहाड़ और नैनीझील को देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां आते हैं। नैनीताल में पर्यटन सीजन की शुरुआत होते ही प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन में नैनीताल के सभी होटल पैक चल रहे हैं। नैनीताल आने वाले पर्यटकों को यहां के होटलों में कमरा नही मिल पा रहा है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को नैनीताल पूरी तरह से पर्यटकों से पैक हो गया। जिसके चलते पर्यटकों ने यहां होटल तो तलाशे लेकिन उन्हें कमरे नहीं मिल सके। जिसके चलते पर्यटकों ने रोडवेज में बिस्तर लगा लिया और वहीं सो गए। ( Tourist did not get hotel rooms in Nainital )

ADVERTISEMENTS Ad

रोडवेज स्टेशन पर रात गुजारी

शनिवार को पर्यटकों की कार को रूसी बाईपास में खड़ा कर दिया गया। वह शटल सेवा और रोडवेज बसों के माध्यम से नैनीताल पहुंचे। नैनीताल पहुंचने पर देर शाम तक पर्यटकों ने होटलों में पूछताछ की तो उन्हें कमरे नहीं मिले। पर्यटकों का कहना था कि कुछ होटलों में उन्हें कमरा तो मिला पर उनका किराया आठ से दस हजार था। इस वजह से वे कमरा नहीं ले सके। और रोडवेज स्टेशन पर ही रात गुजारने पर मजबूर हो गए। पर्यटकों का कहना था कि वे सुबह फिर से कमरों की तलाश करेंगे।( Tourist had to spend the night at bus station )

घंटों जाम लगा रहा

नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की भारी संख्या मेंं भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के तीनों प्रवेश मार्गों के साथ ही सड़कों पर घंटों जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कंतारें लग गई। जाम में फंसे पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top