Nainital-Haldwani News

सैलानियों की जेब होगी ढीली,नैनीताल की इस जगह पर सेल्फी के लिए देने होंगे रुपए

Ad

नैनीताल: विविध जैव विविधता व बर्ड वॉचिंग के लिए प्रसिद्ध नैना देवी बर्ड रिजर्व में बने तालाब के आसपास घूमने व सेल्फी लेने के लिए अब शुल्क अदा करना होगा। शुल्क वसूली के लिए वन विभाग ने टोल स्थापित करने के साथ ही कर्मचारी की तैनाती भी कर दी है। विभाग जल्द ही इस क्षेत्र में प्रवेश शुल्क भी लगाने जा रहा है। विभाग इस जमा धनराशि क्षेत्र के विकास में खर्च होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें जैव विविधता के संरक्षण के लिए वर्ष 2015 में तत्कालीन डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने इसकी पहल की। उनकी पहल रंग लाई और इस क्षेत्र को जैव आरक्षित घोषित कर दिया गया था। टांकी बैरियर से किलबरी, पंगूठ कुंजखड़क तक का क्षेत्र घने जंगलों घिरे 111.91 वर्ग किलोमीटर में फैले क्षेत्र को नैना देवी हिमालयन बर्ड केन्जर्वेशन रिजर्व कहा जाता है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में पावरफुल महिला डीएम,ड्यूटी से गायब डॉक्टर और टेक्नीशियन का वेतन रोका

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में 15 हजार की पेंशन का झांसा देकर ठग ने गायब किए 9 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार नैना देवी हिमालयन बर्ड केन्जर्वेशन रिजर्व क्षेत्र की जैव विविधता सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। साल भर में यहां हजारों सैलानी प्रकृति का दीदार करने पहुंचते हैं। आयदिन सैलानियों कि बढ़ती आवाजाही के चलते यहां टांकी बैंड से हिमालय दर्शन, किलबरी, पंगोट, कुंजखड़क, समेत अन्य इलाकों में पर्यटकों के लिए रिसोर्ट खोले जा चुके है। इसके अलावा जंगल कैम्प वाला पर्यटन का कारोबार भी यहां ठीक चल रहा है। बता दें यहां विभिन्न वनस्पतियों के साथ ही जंगली जानवरों और करीब 250 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं।

यह भी पढ़े:वीर को सलाम,उरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए 19 साल के निखिल दायमा शहीद

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में शर्मनाक घटना, चचेरे भाई ने किया सात साल की बहन के साथ दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS Ad
To Top