Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचे यूपी के सैलानी, कॉल गर्ल की डिमांड की तो हो गई पिटाई

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में आने वाले पर्यटक कई बार शहर की शांति भंग होने के पीछे का कारण बनते हैं। इस बार भी पर्यटकों की ऊल जलूल हरकत का एक मामला सामने आया है। जिसमें लखनऊ के दो सैलानियों ने गाइड से कॉल गर्ल की मांग कर दी। गुस्साए गाइड ने उन्हें पीटने के बाद पुलिस को सौंपा तो पुलिस ने भी उनका चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला इस प्रकार है कि बुधवार यानी बीते दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दो युवक नैनीताल मल्लीताल घूमने के लिए पहुंचे थे। कुछ गाइडों ने उन्हें घुमाने का आग्रह किया तो दोनों ने छूटते ही कॉल गर्ल की मांग कर डाली। गाइडों द्वारा बताया गया कि ऐसे काम शहर में नहीं होते। ऐसे में आरोप है कि दोनों ने गाइडों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गाइडों ने दोनों पर्यटकों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़भाड़ बढ़ी तो किसी ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में पुलिस दोनों पर्यटकों व गाइडों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों पर्यटकों के साथ ही नैनीताल के दो युवकों का भी चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top