Nainital-Haldwani News

भीमताल जा रहे पर्यटकों की कार में लगी आग, सभी ने कूद कर बचाई जान- वीडियो

Ad

हल्द्वानी: भीमताल जा रहे पर्यटकों की कार में आग लग गई। मामला भीमताल के जंतवाल गांव के पास का है। कार में सवार सभी पर्यटक वक्त रहते बाहर निकल गए और हादसा होने से बच गया। इस दिनों नैनीताल जिले में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कार में आग लगने के बाद भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर जाम लग गया था। दमकल विभाग के कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया गया और फिर पुलिस ने जाम को हटाया। कार में आग कैसे लगी, इसका कारण सामने नहीं आया है। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। कार में सवार दो महिला और दो पुरुष थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top