Dehradun News

टीपी नगर निवासी स्पा सेंटर मालिक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Ad

देहरादून: स्पा सेंटर को लेकर खबरों का सिलसिला इन दिनों थमता हुआ तो कम ही दिखता है। कई बार पुलिस की छापेमारी के कारण स्पा सेंटर सुर्खियों में रहते हैं तो कई बार अन्य कारणो से विवाद पैदा होता है। इस बार मामला बहुत गंभीर है। दरअसल देहरादून आइएसबीटी स्थित एक स्पा सेंटर के मालिक ने खुद को गोली मार ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार आइएसबीटी स्थित ब्लैक स्टोन स्पा सेंटर सतवीर चौधरी निवासी पूजा विहार, टीपी नगर देहरादून मूल रूप से गाजियाबाद के थे। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि वह काफी समय से स्पा सेंटर का संचालन कर रहे थे। बहरहाल आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया है।

फिलहाल पुलिस ने मौके से देसी कट्टा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राणा ने जानकारी दी और बताया कि सतवीर ने स्पा सेंटर कुछ समय पहले ही प्रिया नाम की महिला को लीज पर दे दिया था। बताया जा रहा है कि देर शाम सतवीर ने स्पा सेंटर पहुंचकर चाय मंगवाई। थोड़ी देर बाद जेब में रखा देसी कट्टा निकाला और सिर से सटाकर गोली मार ली।

इस घटना के बाद सेंटर के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने से लेकर अन्य पहलुओं के साथ मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक के फोन काल की डिटेल भी देखी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले को फिलहाल लेन-देन से जुड़ा भी माना जा रहा है। क्योंकि एक फुटेज में सतवीर और प्रिया के बीच कुछ बहस चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top