Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना: हल्द्वानी में 9 सितंबर को ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

traffic divert
Ad

Haldwani: Route Divert: मॉ नन्दा सुनन्दा दिव्य ज्योति महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिनांक 09.09.2024 को कदली वृक्ष लाने के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान

ADVERTISEMENTS Ad

कदली वृक्ष यात्रा बीर शिवा स्कूल से हाईडिल तिराहे के मध्य होने पर शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन आवास विकास तिराहा से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने भाग से होकर जायेंगे।
जब यात्रा हाईडिल तिराहा से पनचक्की की ओर प्रस्थान करेगी तक समस्त प्रकार के वाहन आवास विकास तिराहा से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं पनचक्की रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटैक्स तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक समस्त प्रकार का वाहनों का कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा की ओर प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

लालडॉट तिराहे से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन लालडॉट तिराहे से मुखानी चौराहा होते हुए अर्बन बैंक तिराहा /कालाढूंगी तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

कदली वृक्ष यात्रा लालडॉट तिराहा से ऊँचापुल के मध्य होने पर मुखानी चौराहा से लालडॉट की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पीलीकोठी तिराहे से डायवर्ट होकर नीम का पेड़ होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा होते हुए चम्बल पुल की ओर जाने वाले

समस्त प्रकार के वाहन ऊँचापुल तिराहा से डायवर्ट होकर कुसुमखेडा तिराहा से लालडॉट तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अर्बन बैंक तिराहा / कालाढुंगी तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कदली वृक्ष यात्रा पनचक्की तिराहा से पानी की टंकी के मध्य होने पर मुखानी चौराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा / कालाढुंगी तिराहा होते, अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कदली वृक्ष यात्रा पानी की टंकी से डिग्री कॉलेज तिराहा के मध्य होने पर तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

दोनहरिया तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

 डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

नवाबी रोड कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

कदली वृक्ष यात्रा डिग्री कॉलेज तिराहा से आवास विकास तिराहा के मध्य होने पर शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तिकोनिया चौराहा से डायवर्ट होकर कैनाल रोड होतें हुए कुल्यालपुरा से दोनहरिया से पनचक्की होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कदली वृक्ष यात्रा के प्रस्थान / आगमन के दौरान तिकोनिया चौराहा से ठंडी सडक होते हुए आवास विकास तिराहा की ओर आने-जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 09.09.2024 को 11:30 बजे से यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top