Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी और नैनीताल जाम मुक्त कैसे होगा… अब जाम वाले चौराहों की बनेगी सूची

Ad

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के संबन्ध में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुधारीकरण के साथ ही कई स्थानों पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जाम से ग्रस्त चौराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए। 

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी-छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे-छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव वी. षणमुगम एवं जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top