Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से निकली रोडवेज बसें जाम में फंसी,20 से ज्यादा गाड़ियों को बदलना पड़ा रास्ता

Ad

हल्द्वानी: त्योहारों के बाद दूसरे शहरों को जाने वाली सभी बसे पैक होकर हल्द्वानी से निकली। ऐसा हाल उत्तर भारत के सभी बस स्टेशनों में देखने को मिला। इस वजह से नेशनल हाइवे में जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। गजरौला से गढ़ तक 15 किलोमीटर का लंबा जाम लगने से उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी से दिल्ली की और जाने वाली दिल्ली/ गुड़गांव/हिसार/फरीदाबाद/जयपुर की बस सेवा जाम की चपेट में आ गई। जाम इतना लंबा था कि बस रेंगती हुई नजर आ रही थी।जाम गजरौला से गढ़ गंगा टोल प्लाजा तक लगा हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली को जाने के लिये कई बसों ने गजरौला होते हुए हसनपुर/गवा/अनूपशहर/बुलंदशहर/दादरी/ हुए लालकुआं गाजियाबाद पहुँची बसों ने 2 घंटे और 70 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय किया। जाम में फँसी बसे ने 3 से 5 घँटे का अतिरिक्त समय लिया। गजरौला ओवर ब्रिज में दो ट्रको के खराब होने से जाम में उत्तराखंड परिवहन निगम की कुमाऊँ रीजन की करीब 30 से ज्यादा बसे फंस गई। जबकि 20 से ज्यादा बसो ने मार्ग परिवर्तन कर आगे की दूरी तय की।दीपावली के त्यौहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरो से दिल्ली के लिये निकले लेकिन जाम ने उनकी आगे की दूरी जो हवाई/ट्रेन/बसो से पूरी करनी थी वो कई यात्रियों की छूट गई,जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top