Nainital-Haldwani News

नए साल के लिए नैनीताल में ट्रैफिक प्लान, स्थानीय लोगों को आधार कार्ड दिखाकर मिलेगी एंट्री

Ad

Haldwani To Nainital: Traffic: Police: SSP NAINITAL के निर्देशन में “नव-वर्ष” के आगमन पर जिले के मुख्य पर्यटन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित यातायात हेतु ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। नव-वर्ष” के अवसर पर जिले के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा एक प्रभावी रुट/डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है। निर्धारित रुट प्लान का पालन करने हेतु समस्त सम्मानित जनता से अपील है कि निम्न रूट प्लान का पालन कर ही अपनी यात्रा तय करें और अपने गंतव्यों को प्रस्थान करें। यह रूट/डाइवर्जन प्लान दिनांक 30.12.2023 से 01.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नव-वर्ष के अवसर पर नैनीताल शहर का यातायात प्लान

पहली स्कीम:  नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहन बगैर किसी रोक-टोक के किसी भी निर्धारित मार्ग से आ-जा सकते हैं। सामान्यतः वाहनों की पार्किंग मैट्रोपोल, अशोका व डीएसए पार्किंग में होती है, इन तीनों पार्किंग में सामान्य स्थिति में 900 से 1000 वाहनों की पार्किंग की जाएगी।

दूसरी स्कीम : जब फ्लैट (डी0एस0ए0). मैट्रोपोल व अशोका पार्किंग 70% भर जाने पर वाहनों को सूखाताल पार्किंग एवं कुमांऊ मण्डल विकास निगम पार्किंग में पार्क किया जायेगा।

तीसरी स्कीम: जब कुमाऊं मण्डल विकास निगम एवं सुखताल पार्किंग लगभग 70% भर जाएगी तब भवाली से नैनीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नंबर 01 को डायवर्ट कर रूसी बाईपास हल्द्वानी रोड पर पार्क किया जाएगा तथा यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल  भेजा जाएगा। कालाढूंगी की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास कालाढूंगी रोड एवं नारायण नगर पार्किंग में पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।

चौथी स्कीम: जब तृतीय स्कीम के प्रभावी होने पर भी नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहनों का दबाव होता है तो नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) एवं भीमताल तिराहा (काठगोदाम) में वाहनों की चैकिंग प्रारंभ करते हुए भीमताल, भवाली व अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटकों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से होते हुए मंगोली रूसी 01 से रूसी 02 होते हुए बैंड नं 01 से भवाली अल्मोड़ा भेजा जाएगा।


▪️ नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से नैनीताल की ओर केवल केंमू की बस व टेंपो ट्रैवलर आएंगी।

शेष टूरिष्ट की (बडी बसें) नैनीताल तिराहा कालाढुंगी से ऊपर नहीं आएगी।

▪️बारा पत्थर से पंगोट रोड पर टेंपो ट्रैवलर नहीं जाएगे, केवल हल्के चौपहिया वाहन को प्रवेश दिया जाएगा।

पाँचवी स्कीम: नैनीताल शहर मे यातायात का दबाव फिर भी बढता है तो नैनीताल आने वाले अन्य जनपदों के बाइकर्स को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी व रानीबाग में रोका व पार्क कराया जायेगा वहाँ से ये लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट (बस, टैक्सी) के माध्यम से नैनीताल भेजे जाएगे । जू-शटल के वाहनों को सैन्ट फ्रान्सेंस चर्च के नीचे पार्क कराया जायेगा। वहा से इन वाहनों को बारी- बारी से जू को भेजा जायेगा।

▪️ इण्डिया होटल के पास किसी भी प्रकार के टेक्सी/प्राइवेट/जू-शटल वाहन पार्क नही होंगे।
▪️ नोट : उपरोक्त यातायात प्लान निम्न पर प्रभावी नहीं होगा।

स्थानीय निवासियों को उनका आधार कार्ड चेक करने को प्रात सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।

जिन होटलों में पार्किंग की सुविधा है उन होटलों में बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।

स्थानीय नागरिक यदि अन्य वाहनों से हैं तो उनका आधार कार्ड चेक कर आधार कार्ड स्थानीय होने पर सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।

लोकल टैक्सियों को भी सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।

सरकारी सेवा से संबंधित वाहनों को सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।

जिनके व्यापार दुकान आदि नैनीताल शहर में उनको भी सामान्य प्रवेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top