Nainital-Haldwani News

VIDEO: हल्द्वानी में लगा नैनीताल जिला टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों का मेला

Ad

हल्द्वानी: देहरादून में होने वाली इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए रविवार को कमलुवागांजा नियर पेट्रोल पंप स्थित हिमालयन क्रिकेट एकेडमी में नैनीताल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रायल में जिले भर के युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान नैनीताल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव रजित बिष्ट, कोच दान सिंह भंडारी, इंदर सिंह जेठा व महेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पेनी नजर बनाए हुए थे और इसी चयन समिति की रिपोर्ट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा और जल्द ही टीम की घोषणा दी जाएगी।

बता दें कि 28 मई से देहरादून में इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हो रही है जिसमें राज्य से कुल 13 टीमे भाग ले रही है।

इस मौके पर चयन समिति के सदस्य व कोच दान सिंह भंडारी ने बताया कि जिले भर के 40-50  खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि टीम के लिए 15 खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी, इसके अलावा टीम में 7 स्टेंडबाइ खिलाड़ियों को भी टीम में चुना जाएगा। नैनीताल जिला क्रिकेट टीम कोच इंदर जेठा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लेगी। दान सिंह भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बाद उत्तराखण्ड की नेशनल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा, उस लिहाज से खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

उत्तराखण्ड क्रिकेट के लिए उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से शानदार खिलाड़ी उभर कर आए हैं। राज्य में क्रिकेट अच्छी दिशा में बढ़ रहा है, यहां से निकले खिलाड़ी दूसरे स्टेट के लिए भी खेल रहे है। उम्मीद करते है कि युवा खिलाड़ी खेल के प्रति अपनी लगन कायम रखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top