Nainital-Haldwani News

यात्रीगण ध्यान दें, काठगोदाम से संलाचित ट्रेन को दो दिन के लिए निरस्त किया गया

नई द‍िल्‍ली:हल्द्वानी से मुरादाबाद के लिए यात्रा करने वालों के लिए खबर है। काठगोदाम से 01 एवं 02 जुलाई, 2022 को चलने वाली 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। मुरादाबाद से 01 एवं 02 जुलाई, 2022 को चलने वाली 05332 मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

इसके अलावा भारतीय रेलवे द्वारा समस्तीपुर मंडल के हरिनगर एवं चमुआ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉक‍िंग कार्य की वजह से ट्रैफ‍िक ब्‍लॉक करना पड़ा है।इस दौरान कई ट्रेनों का निरस्त करने का फैसला किया गया है।

इसके अलावा गोरखपुर से 01 जुलाई, 2022 को चलने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं नरकटियागंज से 01 जुलाई, 2022 को चलने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 01 एवं 02 जुलाई, 2022 को चलने वाली 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मेरठ सिटी. से 02 एवं 03 जुलाई, 2022 को चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

To Top
Ad