Champawat News

पूर्णागिरीधाम से श्री कृष्ण जन्म स्थान के लिए ट्रेन का संचालन शुरू, शेड्यूल जानें

Ad

टनकपुर: रेल प्रशासन ने टनकपुर से भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के लिए एक नई ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 21 फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन 05062 मथुरा जंक्शन तक विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक संचालित करेगा। ट्रेन सुबह 5:00 बजे टनकपुर से चलकर खटीमा पीलीभीत भोजीपुरा, इज्जतनगर,बरेली सिटी,बरेली जंक्शन ,बदायूं ,सोरों शूकर क्षेत्र,कासगंज, हाथरस सिटी होते हुए मथुरा कैंट से 11:10 पर छूटकर मथुरा जंक्शन 11:30 पर पहुंचेगी।

इसी तरह यह ट्रेन 05061 मथुरा जंक्शन टनकपुर विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दिन में 1:45 पर छूट कर शाम 8:15 पर टनकपुर पहुंचेगी 12 कोच से संचालित यह ट्रेन में दो साधारण द्वितीय श्रेणी तथा छह कोच द्वितीय श्रेणी कुर्सियान के अलावा चार कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top