Dehradun News

उत्तराखंड से चलने वाली यह दो ट्रेनें इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, यात्रा करने से पहले जान लें

Ad

Rishikesh news: Railway updates: ऋषिकेश से प्रतिदिन लाखों लोग रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर रेलवे मण्डल के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर डॉउन लूप लाईन पर विकास एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिस कारण मेवा नवादा स्टेशन पर रुकने वाली दो डॉउन दिशा में संचालित होने वाली ट्रेनों को इस स्टेशन पर ठहराव नही दिया जाएगा। ( Railway Updates )

ADVERTISEMENTS Ad

यह ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे मण्डल के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर डॉउन लूप लाईन पर रेल संचालन को अधिक सुलभ बनाने हेतु विकास एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिस कारण मेवा नवादा स्टेशन पर रुकने वाली दो डॉउन दिशा में संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 04302 ( सहारनपुर -मुरादाबाद मेमो ) और गाड़ी संख्या 04360 ( ऋषिकेश -चंदौसी पैसेंजर) को 14 सितंबर से अगले 20 दिन तक मेवा नवादा स्टेशन पर ठहराव नही दिया जाएगा। जिसके चलते इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ( Train running From rishikesh will not stop at this station )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top