Uttarakhand News

राज्यपाल की ट्रेनी IAS दीक्षिता जोशी और गौरी प्रभात से शिष्टाचार भेंट

Ad

Uttarakhand News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में उत्तराखंड कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री गौरी प्रभात और सुश्री दीक्षिता जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्यपाल ने कहा कि इन अधिकारियों ने न केवल अपनी उपलब्धि से परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सेवा करना अपने आप में सौभाग्य की बात है। यहां की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए, ताकि प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top