Udham Singh Nagar News

कुमाऊं से चलने वाली दो स्पेशल ट्रेन आधे रूट पर निरस्त रहेंगी, फौरन जानें अपडेट

Ad

काशीपुर, प्रेस नोट: रेल यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। कुमाऊं से जुड़ी दो ट्रेनों को लेकर अहम अपडेट रेलवे की तरफ से सामने आया है। निर्माण कार्य के चलते दो ट्रेनें एक विशेष रूट पर निरस्त रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर बदायूं-उझानी रेलखंड के मध्य समपार संख्या 280 सी पर सीमित ऊंचाई वाला पुल (अंडरपास) के निर्माण हेतु 17 फरवरी, 2023 को 09.40 बजे से 15.10 बजे तक ब्लॉक दिया जायेगा। इसी के कारण शॉर्ट ओरिजनेट/शॉर्ट टर्मिनेट कर 3 गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जाएगा-

ADVERTISEMENTS Ad

शार्ट टर्मिनेशन:-

काशीपुर से कासगंज के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05335 शार्ट टर्मिनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को काशीपुर से बदायूं तक चलेगी। जबकि यह गाड़ी बदायूं से कासगंज के मध्य निरस्त रहेगी।

शॉर्ट ओरिजनेशन:-

कासगंज से काशीपुर के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05336 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को बदायूं से काशीपुर तक चलेगी। जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।

कासगंज से बरेली सिटी के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05337 शॉर्ट ओरिजनेट होकर 17 फरवरी, 2023 को बदायूं से बरेली सिटी तक चलेगी। जबकि यह गाड़ी कासगंज से बदायूं के मध्य निरस्त रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top