Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में जल्द बने ISBT, व्यापारियों ने कहा शहर को जाम के हवाले कर दिया है

Ad

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल तथा देवभूमि ट्रक मोटर ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक ट्रांसपोर्टर नेता राजकुमार सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने सरकार से आईएसबीटी का निर्माण सरकार शीघ्र से शीघ्र कराएं जाने की मांग की। जैसा कि आईएसबीटी काफी लंबे समय से लंबित चल रहा है। हल्द्वानी महानगर में ट्रैफिक जाम एक गंभीर समस्या है। शासन प्रशासन द्वारा जगह-जगह रेड लाइट लगा दी गई है जब की सड़कें चौड़ी नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले 8 सालों से आईएसबीटी प्रस्तावित है और उसको लेकर तमाम राजनीतिक दल उसमें राजनीति कर रहे हैं जिससे आम जनता को अभी तक हल्द्वानी महानगर में अंतरराज्यीय बस अड्डा अभी तक नहीं मिला। इसका निस्तारण शीघ्र से शीघ्र राज्य सरकार को कराना चाहिए। पंडित दया किशन शर्मा द्वारा हल्द्वानी यातायात नगर में वाहन फिटनेस केंद्र खोलने की मांग की गई हैं।

पंडित दया किशन शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी यातायात नगर रामपुर रोड और बरेली रोड का सेंटर पड़ता है और अगले महा से गोला नदी तथा प्राइवेट पट्टों में खनन आरंभ होने वाला है। खनन बंद होने के कारण अधिकांश वाहन स्वामियों ने अपने वाहन सरेंडर करा रखे थे जोकि अगले महा खनन वाहनों का संचालन प्रारंभ होगा और वाहनों को फिटनेस कराने के लिए आरटीओ ऑफिस ले जाना पड़ता है और शहर में काफी जाम रहता है, अगर यातायात नगर में अस्थाई फिटनेस केंद्र खोला जाएगा शहर की जाम समस्या में भी अंकुश लगेगा और वाहन स्वामियों को यह सुविधा यातायात नगर में मिल जाएगी तथा खाली पड़े भूखंड में आराम से फिटनेस हो सकेगी।

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय तथा वाहन स्वामियों द्वारा बढ़ते डीजल पेट्रोल पर रोष व्यक्त करा तथा केंद्र सरकार से मांग करें कि डीजल पेट्रोल के दामों पर स्थिरता लाई जाए तथा बढ़ते दामों पर अंकुश लगाया जाए बैठक में ट्रांसपोर्टर नेता ललित रौतेला पंडित दया किशन शर्मा इंद्रजीत सिंह बिंद्रा जगजीत सिंह मोहन महतोलिया नवीन मेलकानी कुलदीप सिंह ,कमल किशोर जोशी गणेश जोशी राजकुमार सिंह नेगी हरजीत सिंह चड्डा सहित काफी लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top