National News

हवाई सफर हुआ महंगा, जानिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब

Ad

हवाई सफर हुआ महंगा, जानिए कितनी होगी आपकी जेब ढीली

नई दिल्ली: आज से विमान में सफर करना महंगा हो गया है। विमानन मंत्रालय ने एविएशन सिक्योरिटी फीस में 10₹ की बढ़ोतरी कर दी है। अब घरेलू व अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों को 10₹ अधिक देना होगा लेकिन घरेलू व अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों का एएसएफ अलग-अलग होता है।

ADVERTISEMENTS Ad

घरेलू यात्रियों से एएसएफ के रूप में विमानन मंत्रालय 150₹ वसूलता था लेकिन अब यात्रियों को इसमें 10₹ अधिक देने होंगे यानी अब 160₹ एएसएफ के तौर पर देने होंगे। अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों की बात करे तो उन्हें पहले 4.85 डॉलर देना होता था लेकिन अब उन्हें 5.2 डॉलर का भुगतान करना होगा।

बता दें कि 7 जून 2019 को भी एविएशन सिक्योरिटी फीस में विमानन मंत्रालय द्वारा बढ़ोतरी की गई थी। उस समय घरेलू यात्रियों से 20₹ की अधिक फीस ली जाती थी यानी 130₹ के बदले 150₹ लिए जाते थे और अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों से 3.2 डॉलर की जगह 4.85 डॉलर लिए जाते थे।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में शर्मनाक घटना,पिता ने दो साल के बच्चे के सीने पर मारी लात, दर्दनाक मौत

यह भी पढ़े: हरिद्वार, पिथौरागढ़ और यूएस नगर में अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे

एविएशन सिक्योरिटी फीस का चार्ज तब वसूला जाता है जब यात्री अपनी हवाई टिकट की बुकिंग कराता है और यह फीस सरकार के पास जाती है। एविएशन सिक्योरिटी फीस या पैसेंजर सिक्योरिटी फीस यात्रियों की सुरक्षा हेतु वसूला जाता है। यह फीस हवाई टिकट में सम्मिलित नहीं होती है इसे अलग से चुकाना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top