Uttarakhand News

हरिद्वार, पिथौरागढ़ और यूएस नगर में अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे

Ad

हरिद्वार, पिथौरागढ़ और यूएस नगर में जल्द तोड़े जायेंगे अवैध धार्मिक स्थल

देहरादून: हरिद्वार, पिथौरागढ़ और यूएस नगर में अवैध रूप से बने धार्मिक स्थलों को तोड़ने की कार्यवाही जल्द शुरू हो जाएगी। यह स्थल सरकारी जमीन या अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर स्थित है इसलिए इन धार्मिक स्थलों को तोड़ा जाएगा। इन स्थलों को चिन्हित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि यह आदेश 2009 में भी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया था कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक स्थल ना बनने दे लेकिन आज भी हरिद्वार, पिथौरागढ़ और यूएस नगर में अवैध रूप दे सार्वजनिक स्थानों व मुख्य मार्गों पर बने हुए है। 2009 में भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा धार्मिक स्थलों को तोड़ने के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश का पालन करके धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया था तथा अन्य जगह पर शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन अभी भी हरिद्वार, पिथौरागढ़ और यूएस नगर में धार्मिक स्थल बचे हुए है जिस पर जल्द कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़े: भारत-चीन विवाद का हल खोजने निकले अजीत डोभाल, लगातार बढ़ रहा है टेंशन

यह भी पढ़े: जेईई और नीट परीक्षाओं के पक्ष में योगी, दिया 5 लाख बीएड परीक्षा का उदाहरण

प्रदेश के अपर सचिव गृह असत सिंह के अनुसार हरिद्वार, पिथौरागढ़ और यू एस नगर में कुछ स्थल ऐसे बचे हुए है जिन पर कार्यवाही की जाएगी। इन स्थलों को चिन्हित कर दिया गया है और कुछ दिनों में यह भी हटा दिए जाएंगे। आने वाली 5 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र में सारी कार्यवाही कि जानकारी दे दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top