Uttarakhand News

उत्तराखंड में मरीज अब नहीं होंगे परेशान, अस्पतालों में सस्ता हुआ इलाज, देखिए नई रेट लिस्ट

Ad

Uttarakhand news: Government hospitals: उत्तराखंड में प्रतिदिन लाखों मरीज सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने आते हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। धामी कैबिनेट ने सरकारी अस्पतालों में इलाज सस्ता करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट बैठक में ओपीडी, आईपीडी और एडमिशन शुल्क को 50 फीसदी तक सस्ता कर दिया गया है। नई दरें प्रदेश भर में एक समान रूप से लागू होंगी। ( Treatment becomes cheaper for patients )

ADVERTISEMENTS Ad

ये हैं नए शुल्क

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती होने के शुल्क में काफी संशोधन किया गया है। इसके अनुसार जनरल वार्ड में प्रतिदिन 17 रुपये के बजाय अब 10 रुपये, सीएचसी में 17 रुपये के बजाय अब 15 रुपये, और शहरी अस्पताल में 57 रुपये के बजाय अब 25 रुपये शुल्क होगा। तो वहीं प्राइवेट वार्ड में डबल बेड रूम में 230 के बजाय 150 रुपये शुल्क होगा। सिंगल बेड का शुल्क 438 रुपये के बजाय 300 रुपये और एसी रूम का किराया 1429 के स्थान पर 1000 रुपये रहेगा। ( Treatment becomes cheaper for patients in governmnent hospitals in uttarakhand )

पार्थिव शरीर निशुल्क घर तक पहुंचाएगी

एंबुलेंस का किराया पहले 5 किलोमीटर तक 315 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 63 रुपये शुल्क तय था। पर अब यह 200 रुपये और 20 रुपये होगा। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान यदि मरीज की मृत्यु हो जाती है तो सरकार पार्थिव शरीर को व्यक्ति के घर तक निशुल्क पहुंचाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top