Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रविवार को होगा इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट चैंपियनशिप का ट्रायल, चुनी जाएगी नैनीताल टीम

Ad

नैनीताल: जिले में मौजूद क्रिकेट खिलाड़ी और फैंस के लिए अच्छी खबर है। इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नैनीताल जिले की टीम चयन के लिए रविवार को कमलुवागांजा नियर पेट्रोल पंप स्थित हिमालयन क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल का हिस्सा बन सकते है। ननैनीताल टीम के लिए चयन प्रक्रिया 27 मई 2018 सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वहीं खिलाड़ियों को 7.30 बजे से पहले हिमालयन क्रिकेट एकेडमी में पहुंचना होगा। इस प्रतियागिता व ट्रॉयल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कोच दान सिंह कन्याल , दान सिंह भंडारी, महेंद्र बिष्ट व इंदर जैठा से सम्पर्क कर सकते हैं। बता दे कि इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट चैंपियनशिप की शुरूआत 28 मई से होने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिक जानकारी के लिए 7534013510,99172 40561, 95027 06698 व 94111 63610 पर संपर्क कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top