Nainital-Haldwani News

वीर शहीद देव बहादुर सिंह को सपा कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में दी श्रद्धांजलि

Ad

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के डेहरिया स्थित कैंप कार्यालय में लद्दाख में शहीद हुए किच्छा निवासी शहीद देव बहादुर सिंह की शहादत पर उनके चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद देव बहादुर सिंह की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की गई। सपा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि शहीद सैनिक जय बहादुर सिंह के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने हमेशा ही अपने पराक्रम से उत्तराखंड का मस्तक ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि जब जब भी देश को जरूरत पड़ी तब तब उत्तराखंड के वीर जवानों ने शहादत देकर यह साबित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
वीर शहीद देव बहादुर सिंह को सपा कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड का हर सैनिक देश के लिए जान निछावर कर के भी सीमा की रक्षा करेगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से यह मांग की है कि शहीद के परिजनों को राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता मोहन कांडपाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष यू जनसभा सोहेल खान, जिला सचिव पूरन पाठक, सचिव मसूद खान, ललित कुमार, देवांश शर्मा, विवेक कांडपाल, भास्कर जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top