Uttarakhand News

चारधाम यात्रा से जुड़ी खबर, ट्रिप कार्ड के बिना आपकी गाड़ी को एंट्री नहीं मिलेगी

Ad

रुद्रप्रयाग: अपनी गाड़ी से केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। अब परिवहन विभाग निजी वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड की व्यवस्था को अनिवार्य करने का मन बना चुका है। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा एक मोबाइल एप भी तैयार कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अप्रैल में ये मोबाइल एप लांच किया जाएगा, जिसके माध्यम से यात्रा के दौरान यात्री ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बना सकेंगे। विभाग द्वारा एनआईसी से मोबाइल एप तैयार करवाया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि पहले केवल सरकारी और निजी आपरेटरों के वाहनों को ट्रिप कार्ड की जरूरत होती थी।

लेकिन अब नियम बदलने वाला है। इस साल निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को भी ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य होगा। जिनके पास ट्रिप कार्ड नहीं होगा, उन प्राइवेट गाड़ियों की चारधाम यात्रा रूट पर नो एंट्री होगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि ट्रिप कार्ड से सभी रूटों पर जाने वाले वाहनों का ब्योरा अथवा यात्रियों की जानकारी विभाग को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top