Dehradun News

उत्तराखंड में ज़रा बचके…हेली सेवा के नाम पर लगाई नौ लाख रुपए की चपत, दो युवक गिरफ्तार

Ad

देहरादून: राज्य के अनेकों जिलों से कई सारे पर्यटक हर महीने मां वैष्णो देवी के धाम जाते हैं। मां वैष्णो देवी के धाम में हेली सेवा को लेकर भी खासी ऊर्जा रहती है। इसी ऊर्जा का फायदा दो युवकों ने उत्तराखंड में उठाया है। मां वैष्णो देवी जाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मां वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेली सेवा देने के नाम पर 2 युवाओं ने नौ लाख रुपए का फ्रॉड किया। जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से एक दर्जन मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 18 एटीएम और डेबिट कार्ड मिले हैं।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी दी और बताया कि निपुण शारदा निवासी इंद्ररोड डालनवाला ने इस मामले में शिकायत करते हुए तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने कहा था कि मां वैष्णो देवी जाने के लिए गूगल पर हेली सेवा का नंबर आया तो उस पर फोन किया। अज्ञात व्यक्ति ने हेली सेवा के नाम पर उनके साथ 09 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने तुरंत तहरीर का संज्ञान लेते हुए टीमों को सक्रिय किया। सबसे पहले मोबाइल नंबर और खाते की जांच की गई। जिसके बाद दो आरोपितों अभिषेक आर्यन उर्फ प्रदीप आर्यन निवासी ग्राम भवानी बीवा जिला नवादा बिहार और रवि कुमार निवासी ग्राम बरीद जिला नालंदा बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top