Uttarakhand News

नैनीताल रोड में हादसा,मॉर्निग वॉक कर रहे दो लोग समेत तीन की मौत

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: होली के त्यौहार के दिन शहर में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मामला नैनीताल रोड का है। नैनीताल रोड पर दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने नैनीताल रोड के पास सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने कूड़े दान वाले बॉक्स से जा टकराई और कार आगे की ओर पलट गई। कार मॉर्निंग वॉक को जा रहे दो लोगो से टकराई जिसमे दो मॉर्निंग वॉकर समेत कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस पूरी घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है ।वहीं अन्य चार लोग जो कार में बैठे थे, जो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना सुबह 3:35 की बतायी जा रही है। जब तेज रफतार दिल्ली नंबर की कार नैनीताल रोड को बढ़ रही थी, फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top