Udham Singh Nagar News

दुखद: हाईवे पर गलत दिशा में चलाई बाईक, भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत

Ad

ऊधमसिंह नगर: सड़क हादसे ने दो और लोगों की जान ले ली है। रुद्रपुर में विगत दिन एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। हाईवे पर स्थित मदर इंडिया स्कूल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भयंकर टक्कर से दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक संख्या UK18 d4778 और बाइक संख्या UP 20 BJ 8459 की आमने सामने टक्कर हुई। दरअसल, गलत दिशा में गाड़ी चला रहा वाहन चालक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया। हादसे के दौरान दोनों ही गाड़ियों पर दो-दो लोग बैठे हुए थे। चारों को काफी चोट आई।

उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जसपुर और सरवन पुत्र स्व. राजेश निवासी इलाहाबाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि इसरार पुत्र सराफत निवासी जसपुर और पितंबर पुत्र अज्ञात निवासी इलाहाबाद को घायल हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top