Nainital-Haldwani News

दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, काठगोदाम से शुरू हुईं दो और VOLVO बसें

दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून से चलेंगी Volvo बसें, शेड्यूल जारी
Ad

हल्द्वानी: रोडवेज बसों में यात्रा करने के शौकीन यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। अब दिल्ली जाने वाली यात्रियों लिए सफर और भी सरल और सुगम हो जाएगा। अब यात्रियों को बसों की राह नहीं तकनी पड़ेगी। काठगोदाम से अब एक्सट्रा वॉल्वो बसें जो चलने वाली हैं। जी हां, काठगोदाम से दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त वॉल्वो बसों के संचालन की अब शुरूआत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी, काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली आबादी का आंकलन किया जाए तो संभव है कि बड़े आंकड़े देखने को मिलेंगे। दरअसल, दिल्ली में यहां के कई लोग नौकरी करते हैं तो कई लोग वहां पढ़ाई भी करते हैं। व्यापारियों को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन या बस की आवश्यकता होती है। ऐसे में आराम की तलाश में यात्री उत्तराखंड रोडवेज की वॉल्वो बस सेवा का उपयोग करना अधिक पसंद करता है।

इसी कड़ी में अब काठगोदाम से दो अतिरिक्त वॉल्वो चलनी शुरू हो गई हैं। इस बारे में काठगोदाम डिपो के एआरएम सुरेश चौहान ने जानकारी दी और बताया कि दिल्ली रूट पर दो वॉल्वो बसें अतिरिक्त चलने लगी हैं। पहले काठगोदाम डिपो को दिल्ली रूट के लिअ आठ वॉल्वो बसें मिली थीं। इसी में इजाफा करते हुए दो वॉल्वो और मिल गई हैं। इससे निश्चित तौर पर यात्रियों को ही लाभ होगा और उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top