National News

बड़ा हादसा, एयर फोर्स के दो फाइटर प्लेन आपस में टकराए, उड़े परखच्चे

Ad

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुरैना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में वायुसेना के दो फाइटर प्लेन सुखोई 30 और मिराज 2000 क्रैश हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि विमान के परखच्चे उड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी और दोनों विमान अभ्यास उड़ान पर थे। विमान हादसा पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास हुआ है। वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमान क्रैश हो गए थे, जो हवा में ही आग का गोला बन गए थे। इनमें से एक मुरैना तो दूसरा भरतपुर में गिरा था. 

बता दें कि पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग भी लगी हुई थी। हादसे के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट और मिराज 2000 में एक पायलट सवार था। इनमें से दो पायलट सुरक्षित हैं और तीसरे पायलट का रेसक्यू किया जा रहा है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top