Nainital-Haldwani News

शर्मनाक…हल्द्वानी के दो दोस्तों ने डॉगी को जबरदस्ती शराब पिलाई, वीडियो Viral होने के बाद केस दर्ज

Ad

देहरादून: शादी में मौज मस्ती ना हो तो शादी शादी नहीं रहती। लेकिन कुछ लोग शादी की मौज मस्ती में भी गलत कृत्य करने से बाज नहीं आते। जाने अनजाने में कई लोग नियम कानून तोड़ देते हैं। ऐसी ही एक बानगी देहरादून की एक शादी से सामने आई है। जहां हल्द्वानी से पहुंचे कुछ दोस्तों ने एक डॉगी को पकड़ कर जबरन शराब पिला दी। वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रेमनगर के थाना अध्यक्ष कुलदीप पंत ने जानकारी दी और बताया कि गरिमा रेस्क्यू बाय गरिया एनिमल स्टेट Anti-pollution आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट की पदाधिकारी गरिमा ने थाने में शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एक डॉगी को पकड़कर जबरदस्ती शराब पिला रहे हैं।

जब वीडियो की जांच की गई तो मालूम हुआ कि 21 फरवरी को कोटला संतूर स्थित केहरी गांव में शिवराज पाल के बेटे संजय पाल की शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से संजय के दोस्त पहुंचे थे। संजय के दोस्त हल्द्वानी निवासी विकास जोशी व सौरभ जोशी ने शादी में मौज मस्ती के बाद संजय पाल के पालतू डॉगी को पकड़ लिया और उसे जबरदस्ती शराब पिलाने लगे।

बता दें कि इस दौरान डॉगी भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन आरोपियों ने उसके मुंह में जबरदस्ती शराब डाल दी। वीडियो में आरोपित कई बार डॉगी को शराब पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि हल्द्वानी निवासी दो युवकों की पहचान के बाद अब देहरादून के अन्य दो युवकों की पहचान की जा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top