Dehradun News

उत्तराखंड: भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ लूट, कार से दो लाख रुपए लेकर बदमाश फरार

Ad

UTTARAKHAND NEWS: ऋषिकेश में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ लूट की वारदात हुई है। चार बदमाश भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने पहले पुलिस ने उन्हें सहयोग नहीं किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायवाला थाने में हंगामा कर दिया, फिर पुलिस ने तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

ADVERTISEMENTS Ad

महाजनसंपर्क बैठक से घर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश में महाजनसंपर्क अभियान से संबंधित बैठक में शामिल होने के बाद वो छिद्दरवाला पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को यहां छोड़ा। इसके बाद चार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और श्यामपुर क्षेत्र में उनकी कार से करीब दो लाख रुपये लूट लिए। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कैसे हुई लूट

रावत ने पुलिस को बताया कि नेपाली फार्म तिराहे पर एक टेंपो चालक ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद जब वह यहां से चले गए तो रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उनका पीछा किया। उसने बचने के लिए वो एक परिचित के ऑफिस में जाकर छुप गए। अपनी कार को उन्होंने कार्यालय के पास ही खड़ा कर दिया था। इस दौरान वे युवक वहां पहुंच गए और उनकी कार में तोड़फोड़ कर उसमें रखे दो लाख रुपये लूट लिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top