Rudraprayag News

केदारनाथ धाम में अब तक दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 31 मई तक पंजीकरण फुल

Ad

रुद्रप्रयाग: बाबा केदार की नगरी केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अनेकों राज्यों से केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब तक दो लाख पहुंच चुकी है। बता दें कि आगामी 30 मई तक पंजीकरण भी फुल हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

केदारनाथ धाम के अलावा यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए कि 30 मई तक पंजीकरण फुल हो चुके हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम में 20 मई और गंगोत्री धाम में 25 मई के बाद ही पंजीकरण उपलब्ध हो सकेंगे। इस बार पंजीकरण की व्यवस्था को पुख्ता तरीके से लागू किया गया है।

जिन श्रद्धालुओं ने पंजीकरण नहीं किया है उन्हें रोका जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए 13 हजार, बदरीनाथ धाम के लिए 16 हजार, गंगोत्री के लिए आठ हजार और यमुनोत्री धाम के लिए पांच हजार प्रतिदिन संख्या तय की है। 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत ने जानकारी दी और बताया कि सरकार उतने ही तीर्थयात्रियों का पंजीकरण तय कर रही है जितनी चारधामों की वहन क्षमता है। फिलहाल केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में इस माह तक वहन क्षमता के मुताबिक पंजीकरण पूरे हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top