Nainital-Haldwani News

भीमताल-भवाली मार्ग पर बनेगा टू-लेन स्पान पुल, जाम की समस्या होगी हल

Ad

Bhimtal-Bhowali news: Two lane bridge: उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटक उत्तराखंड के पहाड़ो की तरफ को आ रहे हैं। लेकिन उन्हें जाम के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीमताल-भवाली मोटर मार्ग से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। लेकिन इस मोटर मार्ग पर स्थित गोलूधार में बने पुल पर अकसर जाम लगने के वजह से यात्रियों को कई समय तक जाम में फंसा रहना पड़ता है। लेकिन अब इस मार्ग से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जल्द ही यहां होने वाली जाम के समस्या से निजात मिलने वाला है। ( Two lane bridge in Bhowali-Bhimtal )

ADVERTISEMENTS Ad

पुल बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है

लोक निर्माण विभाग की ओर से गोलूधार मोड़ पर बने पुल को टूलेन स्पान पुल बनाने का कार्य योजना तैयार की गई है। विभाग की ओर से टूलेन पुल के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। शासन से अनुमति मिलते ही टूलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लोनिवि ईई मोहन तिवारी ने कहा कि सिंगल पुल को टूलेन पुल बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। टूलेन पुल बनने पर यात्रियों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ( Two lane bridge will be made near goludhar turn )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top