Uttarakhand News

उत्तराखंड में बच्चों की अश्लील वीडियो देखने पर दो लोगों को STF ने पकड़ा

Ad

देहरादून: एक बड़ा ही संगीन मामला सामने आया है। जिसमें बच्चों की अश्लील वीडियो डालने और अश्लील साइट देखने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आपको बता दें कि एनसीसीआरबी द्वारा चाइल्ड अश्लील साइट देखने व सर्च करने तथा बच्चों की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वालों पर नजर रखी जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कड़ी में दो लोगों को पकड़कर उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसटीएफ देहरादून को लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद उन्हें पकड़ा गया है और साथ ही मुकदमा दर्ज करने के बाद उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

अब जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है। आरोपितों में करण निवासी भंगेड़ी व अंशुल निवासी मोहनपुरा शामिल हैं। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी और बताया कि आरोपित कृष्ण कुमार निवासी खंजरपुर के खिलाफ भी इसी साल जुलाई में आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top