Dehradun News

उत्तराखंड में हादसों की आंधी, बाइक सवार पर गिरा पेड़, युवक पर गिरा टिन शेड, दोनों की मौत

Ad

देहरादून: बीते कुछ दिनों से गर्मी ने पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ था। हर किसी के मन में बारिश का ख्याल था। लेकिन बारिश आई और ऐसी आई कि कुछ लोगों की जान पर भारी पड़ गई। बीते दिन अंधड़ और बारिश की वजह से दो युवकों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रविवार रात से ही मैदानी इलाकों में तेज गति से आंधी चलनी शुरू हो गई थी। सोमवार सुबह तक भी आंधी चलती रही। कई जगह बीते पूरे दिन बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहा। इसका असर कई जगहों पर देखा गया। लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पाए तो वही हवाई सेवा भी प्रभावित हुई। बता दें दिल्ली से देहरादून की चार फ्लाइट रद्द की गई। केदारनाथ हेली सेवा पर भी असर पड़ा।

पिथौरागढ़ के बैरीनाग, देहरादून के मसूरी व चमोली जिले के गैरसैंण में सबसे अधिक बारिश देखने को मिली। इसी बीच दो हादसों ने दिल दहला कर रख दिया। दरअसल लक्सर में अंधड़ से एक युवक सुमित की बाइक पर पेड़ गिर गया। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे नारसन के ब्रह्मपुर जटगांव में सुदेश पर टिन शेड गिर पड़ा। दुखद ये रहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top