Bageshwar News

दिवाली के मौके पर बागेश्वर में मातम, सरयू नदी में गिरने से एक युवक की मौत

File Photo
Ad

बागेश्वर: दीपावली के दिन एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरयू नदी पर बने पुल पर पेंटिंग करने के दौरान दो युवक अचानक नीचे गिर गए। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी युवकों के नदी में गिरने से हड़कंप मच गया। एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक दिवाली के दिन आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल पर पेंट हो रहा था। काम के लिए बांधा गया पाइप खिसकने से दो शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर नीचे गिर गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मोहम्मद अकरम की उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि दूसरा घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी भी हालत नाजुक है। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top