Bageshwar News

बागेश्वर गोमती नदी में नहाने गए दो नाबालिग दोस्तों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

File Photo
Ad

गरुड़: चाहे सड़क हादसे हो या ने तरह के हादसे बीते कुछ रोज से दुखद खबर आने का सिलसिला जारी है। खासकर नदी किनारे नहाने की वजह से होने वाले हादसे बढ़ते जा रहे हैं। बागेश्वर जिले के दो नाबालिग गोमती नदी में नहाने के दौरान डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे परिवार में पूरा मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को कंज्यूली गांव के दो किशोर गोमती नदी में नहाने के लिए गए थे। लेकिन नहाने के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। दोनों किशोर एकाएक गोमती नदी में डूब गए। घटना की जानकारी तुरंत गांव के लोगों को दी गई तो वह दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस हादसे में कश्यप नेगी पुत्र मोहन सिंह उम्र 17 वर्ष, दूसरा लक्की नेगी उम्र 15 वर्ष, दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है जब घटना की जानकारी परिजनों को दी गई तो वह सदमे में चले गए। वाकई माता पिता के पास रोने भी लगने के अलावा कुछ बचा नहीं है। जानकारी के अनुसार कश्यप 12वीं का छात्र था तो वहीं लक्की दिल्ली से अपने परिजनों के साथ छुट्टियों में आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top