Nainital-Haldwani News

नैनीताल अंडर-19 टीम का हुआ चयन,कुमाऊं जोन मुकाबलों के लिए इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Ad

नैनीताल अंडर-19 टीम का हुआ चयन,कुमाऊं जोन मुकाबलों के लिए इन खिलाड़ियों को मिली जगह

हल्द्वानी: पुरुष अंडर-19 वर्ग में नैनीताल जिले की 2 टीम चयनित की गई है।चयनकर्ता जगदीश बोरा, मो रेहान,विजय कुकसाल पर्यवेक्षक अनूप जखमोला ने अभ्यास मैच के बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर 17–17 खिलाडी जबकि 4 खिलाड़ी अतिरिक्त खिलाड़ी और 2 खिलाड़ी बोर्ड ट्रॉफी मे प्रतिभाग करने वालो को टीम में मौका दिया है।नैनीताल जिले की A टीम में प्रतीक पांडे,प्रथम रावत,आरुष मेलकानी,अंकित चन्दोला,अमन कश्चप,आशुतोष चंद,कार्तिक तिवारी,अमित बिष्ट,गर्वित अधिकारी,मनीष रौतेला,हिंमांशु सिंह,रोहन जोशी,सन्तोष डोरा,देवराज चौधरी,सचिन मिश्रा,विशाल कोहली,हर्ष राजोर,टीम का कोच गजेंद्र रावत को बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिले की B टीम में मयंक चौहान,रोहित फुलारा,सौरभ धपोला,विनय कुमार,ईशान बेलवाल,फहाद उलहक,लक्षमण रावत,कमलेश सावंत,गौरव छिमवाल,प्रियांशु जोशी,विवेक तिवारी,दिव्यांशु सोनकर,दिव्यम रावत,अमन तारिक,विदित जोशी,सानिब सिद्दीकी,राकेश लडवाल, मो रेहान को टीम का कोच बनाया गया है। इसके अलावा बोर्ड ट्राफी के युवराज सिंह,रवि सिंह को सीधे टीम से जुड़ने को कहा है। वहीं अतिरिक्त खिलाड़ी में नीतीश गुप्ता,पृथ्वी गैंडा,अमित सिंह रावत,शिवम रावत को मौका दिया है।

क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू)के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कुमाऊँ जोन के लिये टीमो के मध्य मैच 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक गौलापार के एम जे मैदान और चकुलवा के मेलकानी क्रिकेट मैदान में खेले जायेंगे। मैचों में पुल 1 में नैनीताल A,उधमसिंह नगर A,अल्मोड़ा,बागेश्वर, पुल 2 में B,उधमसिंह नगर B, चंपावत, पिथौरागढ़, के मध्य मैच खेले जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top