Chamoli News

भैरव मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे पांच लोग, सड़क हादसे में दो की मौत, मातम पसरा

Ad

चमोली: मंदिर से भगवान की पूजा कर लौट रहे लोगों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जनपद चमोली के बिरही निजमूला सड़क पर हुए इस दुखद हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक जोशीमठ ब्लॉक के करछी गांव निवासी करण सिंह पुत्र जगत सिंह, देव सिंह पुत्र श्याम सिंह, गोविंद सिंह पुत्र जगत सिंह, गंगा सिंह पुत्र गौर सिंह और बलवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह गौंणा भैरव मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान अगुड पुल के निकट वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में गिर गया।

इसी वजह से वाहन में सवार करण सिंह और देव सिंह की मौत हो गई है। बता दें कि अन्य लोग घायल हो गए हैं। मौके की सूचना मिलने के फौरन बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को रेस्कयू कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top