Uttarkashi News

दुखद: चारधाम यात्रा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो तीर्थयात्रियों की मौत, 13 घायल

Ad

गंगोत्री: चारधाम यात्रा मार्ग से एक और बुरी खबर सामने आई है। एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। गंगोत्री राजमार्ग पर हुए इस हादसे में 2 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि वाहन में 15 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गंगोत्री राजमार्ग पर स्थित कोपांग के पास रात करीब 1:30 बजे तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 45 वर्षीय अलका बोटे निवासी औरंगाबाद और माधवन की मौके पर ही मौत हो गई। जिस वजह से पुलिस और रेस्क्यू की टीम में भी हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार वाहन हादसे की सूचना मिलने के बाद 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान के लिए मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल पर अभियान चलाने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हर्षिल एसओ दिलमोहन सिंह ने 2 मौत की पुष्टि की।

हादसे में घायल हुए लोगों की सूची में उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी शिंदे, अर्चना शिंदे, अन्या महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर, रजनीश सेठी, जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर, डॉक्टर वेंकटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे शामिल हैं। कइयों को उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया। बता दें कि ज्यादातर यात्री औरंगाबाद के है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top