Bageshwar News

उत्तराखंड: ड्यूटी पर जा रहे दो जवानों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

Ad

बागेश्वर: गरुड़ क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक बाइक से थाने की ओर ड्यूटी के लिए जा रहे दो पीआरडी जवानों को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक जवान ने दम तोड़ दिया है। जबकि दूसरा जवान घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीती रात जब 42 वर्षीय पीआरडी जवान भुवन ममगाई पुत्र दयाकृष्ण ममगाई उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम गड़सेर दूसरे 55 वर्षीय जवान राजेंद्र भयेड़ा निवासी ग्राम माल्दे के साथ बाईक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए बैजनाथ थाने की ओर को जा रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में पीआरडी जवान राजेंद्र भयेड़ा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा जवान भुवन ममगाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जवानों को सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया। राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया और भुवन को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने शव को कब्जे में लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top