Almora News

अल्मोड़ा की दो सगी बहनों का भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में हुआ चयन, आप भी दीजिए बधाई

featured image credit google/social media
Ad

Mansa Rawat Gayatri Rawat Almora: Almora Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की प्रतिभावान बेटियों ने अपनी लगन और हिम्मत से प्रदेश को हर क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में अपना योगदान दिया है। खेल से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक अपने शानदार प्रदर्शन से यहां की बेटियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वैसे तो आज के समय में उत्तराखंड के कई खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हम आपको उत्तराखंड की दो सगी बहनों की सफलाता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्द भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं जिला अल्मोड़ा की दो सगी बहनें मनसा रावत और गायत्री रावत की। (Mansa Rawat Gayatri Rawat Almora)

भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

मनसा और गायत्री रावत का चयन भारतीय जूनियर अंडर 19 बैडमिंटन टीम में हो चुका है। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि बैडमिंटन एसोसिएशन इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित अंतिम चयन ट्रायल में दोनो सगी बहनों का चयन हुआ है। दोनों बहनों को एक साथ मिली इस सफलता से उनके परीवार में खासा उत्साह है। भारतीय जूनियर टीम में चयनित होने के साथ-साथ वो जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व भी करने जा रही हैं। बता दें कि 28 जून से इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में मनसा और गायत्री भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। (Indian Junior Badminton Team Selection)

गुवाहाटी में लेंगी प्रशिक्षण

इस प्रतियोगिता से पहले मनसा और गायत्री को 10 जून से नेशनल कोचिंग सेंटर गुवाहाटी में आयोजित कैंप में हिस्सा लेना होगा। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक तरफ दोनों बहनों को भारतीय जूनियर टीम में चयनित होने की खुशी है तो वहीं उनका परिवार दोनों के इंडोनेशिया में आयोजित प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होने की प्रार्थना कर रहा है। मनसा और गायत्री की इस उपलब्धि पर संघ की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक समेत प्रदेश के कई प्रबुद्धजनों ने उनहें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। (Asia Junior Championship Indonasia)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top