Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: हल्दुचौड़ में पुलिस ने दो तस्कर को पकड़ा, स्मैक की कीमत 28 लाख रुपए

Ad

हल्द्वानी: पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों से 228 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 28 लाख से अधिक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लालकुआं पुलिस और एसओजी द्वारा हल्दुचौड़ चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाकर पल्सर सवार दो युवकों की तलाशी लिए जाने पर यह बड़ी मात्रा में स्मैक की खेप बरामद हुई है।

एसएसपी ने कहा कि फिलहाल पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में स्मैक बनाने वाले एक पेडलर का भी नाम सामने आया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वही लोकल स्तर पर इनके द्वारा इस में किन लोगों को भेजी जाती थी, इसकी भी पूछताछ पुलिस कर रही है।

एसएसपी ने कहा कि इस वर्ष नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस ने अब तक 120 किलो गांजा, लगभग ढाई किलो स्मैक और बड़ी मात्रा में चरस व नशे के इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार की भी घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top