Nainital-Haldwani News

भारतीय रेलवे का नया अपडेट, लालकुआं से चलेगी दो नई ट्रेन

Ad

Two special train to run from Lalkuan:- उत्तराखंड में कुमाऊं को लगातार भारतीय रेलवे द्वारा कई रेल सेवाओं की सौगात दी जा रही है। कुमाऊं में लालकुआं बरेली मीटर गेज रेल खंड को ब्रॉड गेज में बदलने के बाद अब कई लंबी दूरी की ट्रेन यहां से संचालित की जाने लगी है। भारतीय रेलवे की ओर से वाया भोजीपुरा/पीलीभीत होते हुए गुजरने वाली तीन लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इनमें स्पेशल ट्रेनों में लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस, रामनगर-लखनऊ-रामनगर विशेष ट्रेन और लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ये सभी ट्रेन लालकुआं से भोजीपुरा आने के बाद वाया पीलीभीत, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए संचालित की जाएंगी। लालकुआं से वाराणसी के लिए संचालित होने वाली विशेष ट्रेन का संचालन 29 अप्रैल से 25 जून तक ही किया जाएगा।

भारतीय रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक लालकुआं से वाराणसी के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 05055, 29 अप्रैल से 24 जून तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन हर सोमवार को दिन में 3:30 बजे लालकुआं से वाराणसी के लिए रवाना होगी और यहां से भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ही तरह ट्रेन संख्या 05056 विशेष ट्रेन का संचालन वाराणसी से लालकुआं के लिए हर बुधवार को किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से 25 जून तक किया जाएगा। बताते चलें कि यह ट्रेन बुधवार को शाम चार बजे वाराणसी से लालकुआं के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे भोजीपुरा से होते हुए दोपहर एक बजे लालकुआं पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top