Jobs

उत्तराखंड में दो हजार पदों पर जल्द अग्निवीरों की भर्ती

Ad

Uttarakhand Agniveer Recruitment:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के हर युवा का सपना होता है फौज में भर्ती होने का। इसके लिए वे सभी आपको मेहनत और तैयारी करते नजर भी आते हैं। अगर आप भी फौज में भर्ती का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सीएम आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की थी। इस अवसर पर उत्तराखंड में जल्द ही 2 हजार पदों पर अग्निवीर भर्ती पर चर्चा हुई। मेजर जनरल मनोज तिवारी और CM धामी की इस बैठक में जल्द ही उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मेजर जनरल तिवारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4,500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

आने वाले समय में युवाओं की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर भी कैंप लगाए जाएंगे। CM धामी ने कहा कि सैनिक बहुल राज्य होने के कारण उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। साथ ही सेना की तरफ से राज्य में जो भी कैंप लगाए जाएंगे उसमें उत्तराखंड सरकार हरसंभव सहयोग देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top