Uttarakhand News

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों को भी मिली जगह

Ad

India Tour Of England: Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है। लंबे इंतजार के बाद यह साफ हो गया है कि इस अहम दौरे पर टीम की कमान युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी गई है। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने गिल पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुभमन गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट्स में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है, जिसे देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है और वे विकेटकीपिंग की भूमिका भी निभाएंगे।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान)

ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर)

यशस्वी जायसवाल

केएल राहुल

साईं सुदर्शन

अभिमन्यु ईश्वरन

करुण नायर

नीतीश कुमार रेड्डी

रवींद्र जडेजा

ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

वॉशिंगटन सुंदर

शार्दुल ठाकुर

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

प्रसिद्ध कृष्णा

आकाश दीप

अर्शदीप सिंह

कुलदीप यादव

इस में शामिल ऋषभ पंत और अभिमन्यु ईश्वरन उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पंत को तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन अभिमन्यु को भारत के लिए डेब्यू का इंतजार है। दोनों के चयन के बाद उत्तराखंड में क्रिकेट फैंस काफी खुश हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 – पूरा कार्यक्रम:

पहला टेस्ट: 20 – 24 जून, हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 02 – 06 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 10 – 14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट: 23 – 27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई – 04 अगस्त, द ओवल, लंदन

यह दौरा गिल और पंत जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी परीक्षा होगा, जहां वे अपनी नेतृत्व क्षमता और प्रदर्शन से भारतीय टीम को नए मुकाम पर पहुंचा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top