Bageshwar News

सरयू नदी में बही दो महिलाएं, एक का शव बरामद और भोजनमाता है लापता

Ad

बागेश्वर: मॉनसून के सीजन में उत्तराखंड में हादसों की संख्या बढ़ जाती हैं। सड़क हादसे और नहर में बहने के मामले ज्यादा होते हैं। वहीं बागेश्वर में दो महिलाओं के सरयू नदी में बहने का मामला रविवार को सामने आया था। प्राप्त सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के घटनास्थल रवाना हुए थे। उक्त महिलाओं की तलाश हेतु स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF टीम, फायर सर्विस टीम व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया जिनके द्वारा विकास भवन पुल से सप्तेश्वर तक नदी के किनारे के क्षेत्रों में तलाश करने पर भी महिलाओं का कुछ पता नहीं चल पाया । आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

सर्च अभियान के दौरान सोमवार को दो महिलाओं में से एक महिला ज्योति पुत्री शंकर दत्त पाण्डे निवासी ग्राम स्यालडोबा जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष के शव को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रैस्क्यू टीम द्वारा पगना गांव से पहले गधेरे के पास बरामद किया गया। उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसका विवाह दो माह पूर्व हुआ था। वह पति के साथ दिल्ली में रहने लगी।  जबकि दूसरी महिला के शव की बरामदगी हेतु रेस्क्यू अभियान जारी है । लापता महिला की पहचान जीवंती देवी के रूप में हुई है। वह मृतक ज्योती की चाची ही है। आगे पढ़ें…

सरयू नदी में चाची और भतीजी के बहने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जीवंती देवी राजकीय इंटर कालेज स्यालडोबा में भोजनमाता है। जीवंती के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा राजू इंटर पास है। मनीष 12वीं का छात्र और मनोज नवीं में पढ़ रहा है। उनके पति मेहनत, मजदूरी करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top