Pithoragarh News

गर्गुवा गांव के मामले से दहला उत्तराखंड, नाना ने दो साल के नाती का काटा गला

Ad

पिथौरागढ़: सीमांत जिले के गर्गुवा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां नेपाल निवासी रिश्ते के नाना ने अपने दो वर्षीय नाती को मौत के घाट उतार दिया। नाना ने नाती का गला काटकर उसकी हत्या कर दी है। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके से फरार हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के गर्गुवा गांव के सोप तोक निवासी रमेश सिंह कुंवर का 2 वर्षीय पुत्र वंश कुंवर जब बीते दिन अपनी मां के साथ धूप सेंक रहा था। तभी रिश्ते में नाना लगने वाला गगन सिंह निवासी कोट छापरी, जिला दार्चुला नेपाल ने हथियार लाकर वंश के गले पर वार कर दिया।

बच्चे की मां कविता को जबतक कुछ समझ आता तबतक देर हो चुकी थी। नाना ने महिला पर वार करना चाहा तो बड़ी मुश्किल से उसने जान बचाई। इसके बाद गगन ने वंश के दादा कुशल सिंह कुंवर पर भी हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले में उनकी जान बच गई। परंतु उनके दोनों हाथ लहूलुहान हो गए और बाएं हथेली की दो अंगुलियां कट गईं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top