Chamoli News

चमोली के दो युवाओं ने पहले ही प्रयास में पास की पीसीएस परीक्षा, बने राज्य कर अधिकारी

Ad

ShubhamShah | SnehilAgari | UKPSC2024 | StateTaxOfficer | Chamoli | Joshimath | Nandanagar | SuccessStory | UttarakhandPCS | GovernmentJob | YouthInspiration | FirstAttemptSuccess | CivilServices | UttarakhandNews | CareerSuccess : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम में चमोली जिले के दो युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। मलारी निवासी शुभम शाह और रामणी निवासी स्नेहिल आगरी का चयन राज्य कर अधिकारी पद के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

खास बात यह है कि दोनों युवाओं ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

ज्योतिर्मठ विकासखंड के मलारी गांव निवासी शुभम शाह ने राज्य कर अधिकारी बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभम के पिता हरीश शाह वन विभाग में वन क्षेत्राधिकारी हैं…जबकि उनकी माता राजेश्वरी शाह गृहिणी हैं।

शुभम ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के दौरान उनका चयन एक प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर हुआ था…जहां उन्हें आकर्षक वेतन पैकेज मिला था। इसके बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।

शुभम का कहना है कि सही दिशा में मेहनत और उचित मार्गदर्शन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

वहीं नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव निवासी स्नेहिल आगरी ने भी पहले प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर राज्य कर अधिकारी पद हासिल किया है। स्नेहिल के पिता राकेश कुमार ऊर्जा निगम में अधीक्षण अभियंता हैं और उनकी माता शकुंतला आगरी गृहिणी हैं।

स्नेहिल ने स्नातक की पढ़ाई एसजीआरआर से और परास्नातक की शिक्षा डीएवी कॉलेज देहरादून से प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और मार्गदर्शकों को दिया है।

स्नेहिल का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए एकाग्रता, अनुशासन और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि तैयारी के दौरान मोबाइल और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

दोनों युवाओं की सफलता से चमोली जिले में खुशी का माहौल है और उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top