Udham Singh Nagar News

ऊधमसिंह नगर में दो बाइक सवारों ने 9वीं के छात्र पर चलाई गोली, सनसनी

Ad

ऊधमसिंह नगर: जनपद के खेड़ा में एक मामूली बात पर हुए विवाद में बाइक सवार दो किशोरों ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर गोली चला दी। तमंचे से फायर झोंकने के बाद छात्र लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। इस दौरान हमलावर फरार हो गए। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र रविवार को जिस समय घर पर था। तभी खेड़ा निवासी बाइक सवार दो युवक उसे खेलने के लिए बुलाकर ले गए। सरकारी स्कूल के पास आपस में विवाद हुआ तो आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। आवाज से वहां भीड़ लगी और अमन घायल होकर गिर गया।

हमलावरों के फरार होने के बाद रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपितों का किसी मनीष के साथ विवाद था। तब अमन मनीष की तरफ से खड़ा हुआ था। फिलहाल जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top